बलिया। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पत्रकार को सीडीओ व भाजपा नेता ने सरेराह मिलकर मारा पिटा है। जैसे ही यह घटना तुल पकड़ा , वैसे ही उत्तर प्रदेश के पत्रकार एकजुट होकर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।
इसी क्रम में भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश चंद द्विवेदी के निर्देश पर पूर्वांचल प्रभारी/बलिया जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने तत्काल उन्नाव डीएम से वार्ता कर वर्तमान हाल जाना व पत्रकारों में व्याप्त रोष से अवगत कराया। तो वहीं भारतीय पत्रकार संघ तहसीलत इकाई रसड़ा ने भी रविवार को बैठक कर इस घटना की कड़े शब्दों में रोष पूर्ण घोर निन्दा की।
बैठक में भारतीय पत्रकार संघ तहसील इकाई रसड़ा के अध्यक्ष रवि आर्य ने उन्नाव युवा पत्रकार कृष्णा तिवारी के साथ सीडीओ उन्नाव व भाजपा नेता द्वारा की गई अभद्रता बर्बरता की कड़ी निन्दा की। कहा कि एक तरफ जहां योगी सरकार पत्रकार सुरक्षा की बात करती है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा के कार्यकर्ता व उसके सरकारी नुमाइंदे पत्रकार के जानी दुश्मन बन बैठे हैं। ये निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि भाजपा के सरकार में पत्रकार असुरक्षित हैं।
बैठक में संतोष सिंह, तनवीर अहमद,उमाकांत विश्वकर्मा, आदित्य वर्मा, सुमित गुप्ता अख्तर जमील, भगवान उपाध्याय, आशीष सिंह बिसेन, नियाज़ अहमद के साथ अन्य पत्रकार बंधु भी रहे।