Menu
Author: Noida Desk
देहरादून। धामी सरकार उत्तराखंड भवन एवं सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड (बीओसीडब्ल्यू) के मार्फ़त पंजीकृत श्रमिकों और उनके आश्रितों को बड़ी सौगात देने जा रही है। ऐसे सभी श्रमिकों को सरकार बोर्ड के बजट से ईएसआई (मेडिकल सुविधा) और बच्चों को नि:शुल्क रोजगारपरक शिक्षा देगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार उत्तराखंड में निर्माण क्षेत्र में कार्यरत पंजीकृत श्रमिकों और ई पोर्टल में पंजीकृत श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा को बड़ी योजना पर काम कर रही है।सरकार यह कार्य पंजीकृत श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा के तहत प्रस्तावित योजना से करने जा रही रही है। योजना के मुताबिक सरकार बोर्ड देहरादून में पंजीकृत श्रमिकों…
श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), 17 फरवरी (भाषा) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस. सोमनाथ ने शनिवार को कहा कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के साथ संयुक्त उपग्रह मिशन का उद्देश्य जासूसी करना नहीं, बल्कि पृथ्वी का अध्ययन करना है। सोमनाथ ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव के बाद पृथ्वी का अध्ययन करने के लिए ‘सिंथेटिक एपर्चर रडार’ उपग्रह विकसित करने के लिए इसरो ‘नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन’ (नासा) के साथ मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा, “ जीएसएलवी (रॉकेट) का अगला मिशन एनआईएसएआर मिशन है – नासा-इसरो सिंथेटिक एपर्चर रडार मिशन, जो एक बहुत बड़ा उपग्रह…
मंगलुरु: शनिवार को कर्नाटक के मंगलुरु में राज्य स्तरीय कांग्रेस सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मलेन में हिस्सा लेने राज्य भर से कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुँच थे। सम्मलेन को पार्टीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सम्बोधित किया। इस दौरान नेताओं में केंद्र की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। खरगे ने अपने सम्बोधन में पीएम मोदी को तानाशाह तक करार दे दिया।उन्होंने कहा “अगर आप पीएम मोदी को वोट देकर दोबारा सत्ता में लाते हैं तो वह तानाशाह बन जाएंगे। वे किसी भी तरह से अपनी सरकार वापस लाने…
इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने शनिवार को कहा कि यह पता लगाने के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं कि क्या चुराचांदपुर जिले में 15 फरवरी को उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के कार्यालयों पर भीड़ के हमले के पीछे कोई ‘छिपा हुआ एजेंडा’ था। किसी का नाम लिए बिना मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस जिले में हिंसा भड़काने के आरोप में चुराचांदपुर विधायक के खिलाफ मामला दर्ज करेगी। चुराचांदपुर में गुरुवार देर रात एक सरकारी परिसर, जिसमें एसपी और डीसी के कार्यालय हैं, पर धावा बोलने वाली भीड़ पर सुरक्षा बलों की गोलीबारी में दो…
फिरोजाबाद। जिला प्रशासन की कड़ी चौकसी के बीच शनिवार को आयोजित हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में परीक्षा केंद्र पर हाथों में मेहंदी और शादी के जोड़े में पहुंची एक दुल्हन ने सभी को हैरत में डाल दिया। यह दुल्हन भी पुलिस भर्ती की परीक्षा देने पहुंची थी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की परीक्षा 17 और 18 फरवरी को दो पालियों में हो रही है। परीक्षा को निष्पक्ष और नकल विहीन कराने के लिए पुलिस व जिला प्रशासन मुस्तैद है। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह परीक्षा शुरू हुई। पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद परीक्षा…
मध्य प्रदेश। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। उन्होंने शनिवार को अपना छिंदवाड़ा दौरा रद्द किया और भोपाल होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनके साथ उनके सांसद बेटे नकुलनाथ भी दिल्ली जा रहे हैं। दिल्ली में शनिवार से भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत प्रदेश भाजपा के कई बड़े नेता दिल्ली में हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि कमलनाथ कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए हैं।
रांची। झारखंड में चंपई सोरेन कैबिनेट के विस्तार के बाद बगावत पर उतरे कांग्रेस के एक दर्जन विधायकों की मान-मनौवल की कोशिश फिलहाल नाकाम हो गई है। 10 विधायक पार्टी के आलाकमान से मिलने शनिवार रात नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए, जबकि दो अन्य विधायक रविवार सुबह जाएंगे। सीएम चंपई सोरेन भी शनिवार शाम को दिल्ली गए हैं। उनका कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित पार्टी के अन्य नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है। माना जा रहा है कि सीएम की कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान कांग्रेस विधायकों की नाराजगी के मुद्दे पर बात हो सकती है। कांग्रेस…
लखनऊ। यूपी में आज से कांन्स्टेबल के 60 हजार से ज्यादा पदों के लिए दो भर्ती परीक्षा शुरू हुई है। जिसमें 48 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन दिया है। इन आवेदनों में एक नाम एक्ट्रेस सन्नी लियोनी का भी है। एडमिट कार्ड पर न सिर्फ सन्नी लियोनी की तस्वीर लगी हुई थी, बल्कि उसके परीक्षा केंद्र का जिक्र था। जिनके नाम का एडमिट कार्ड सामने आते ही परीक्षा ले रहे अधिकारी भी हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि अफसरों के बीच इसकी जानकारी पहुंची तो असमंजस की स्थिति पैदा हो गई, प्रशासनिक अमला भी हरकत में आ…
मेरठ। मेरठ में 35 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा आज से उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही कांस्टेबलद्ध के 60244 पदों के लिए शनिवार को मेरठ में 35 केंद्रों पर परीक्षा होगी। शनिवार और रविवार को होने वाली परीक्षा में मेरठ में 76032 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 12 और शाम को तीन से पांच बजे के बीच होगी।परीक्षा से दो घंटे पहले ट्रेजरी से प्रश्न पत्र केंद्रों पर पहुंच जाएंगे। सभी केंद्रों पर जैमर और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा के बाद जाम न लगे इसको लेकर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की जगह.जगह ड्यूटी लगाई गई…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले छह माह के लिए सरकार ने किसी भी तरह की हड़ताल पर पाबंदी लगा दी है। यह नियम राज्य सरकार के अधीन सरकारी विभागों, निगम और प्राधिकरण विभाग पर लागू रहेगा। अगर कोई कर्मचारी इस अवधि के दौरान हड़ताल करता है, तो उसके खिलाफ एस्मा के तहत कार्रवाई की जाएगी और उन्हें बिना वारंट गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अपर मुख्य सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इस दौरान सरकारी विभागों, अर्द्घसरकारी विभागों, निगमों और प्राधिकरणों में हड़ताल पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। अधिसूचना में कहा गया है कि…