जिनके सहारे चलाया जा रहा है मिशन शक्ति वही नहीं सुरक्षित: महिला सिपाही ने लगाया रेप का आरोप

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की पुलिस लाइन में एक पुलिसकर्मी पर उसकी महिला सहकर्मी से रेप का आरोप लगा है। शिकायत के मुताबिक पुलिसकर्मी ने किराए का मकान दिखाने के बहाने ले जाकर महिला सिपाही के साथ वारदत को अंजाम दिया है।
आरोप सामने आने के बाद से पुलिसकर्मी गायब है। एसपी ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी की तलाश करने के साथ ही अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
तैनात एक आरक्षी के खिलाफ उसकी महिला सहकर्मी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि प्रकरण में महिला थाने में मंगलवार रात अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बुधवार को बताया कि पुलिस लाइन में तैनात 2019 बैच की एक महिला आरक्षी ने 2018 बैच के सहकर्मी आरक्षी पर आरोप लगाया था कि किराए पर कमरा दिखाने के बहाने बीते 10 जनवरी को पोर्टरगंज मोहल्ले में स्थित अपने कमरे पर ले जाकर उसने उसके साथ कथित दुष्कर्म किया।
अपने क्षेत्रीय और जनपदीय स्तर की सभी घटनाओ से जुड़े अपडेट पाने के लिए - सोशल मीडिया पर हमे लाइक, सब्सक्राइब और फॉलो करें -