मुंबई पुणे एक्सप्रेस पर भीषण सड़क दुर्घटना, 10 यात्री घायल

मुंबई: मुंबई पुणे एक्सप्रेस पर रविवार सुबह एक निजी बस का ब्रेक फेल होने के बाद ट्रक को जोरदार ठोककर मार दी। इस दुर्घटना में बस में सवार 49 यात्रियों में से 10 यात्री घायल हो गए। बोरघाट पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
जानकारी अनुसार रविवार सुबह पुणे से मुंबई के तरफ तेज रफ़्तार में आते समय बोरघाट के पास अचानक बस की ब्रेक फेल हो गई।
ब्रेक फेल होने के बाद सामने जा रहे ट्रक को जोरदार ठोककर मार दी। इस दुर्घटना में दस यात्री घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय नागिरको की मदद से घायलों को पवना अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है | बोरघाट पुलिस प्राथमिक मामला दर्ज कर जांच कर रही है।